Malda Violence: पकड़ा गया मालदा कांड का मास्टरमाइंड मोफक्करुल इस्लाम, 35 अन्य गिरफ्तार

West Bengal Malda Violence: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के बीच मालदा में भड़की हिंसा को लेकर कोलकाता से नई दिल्ली तक घमासान मचा हुआ है। चुनाव आयोग ने इस हिंसा की जांच एनआईए को दी है। इस बीच बंगाल पुलिस ने बड़ा अपडेट साझा करते हुए बताया है कि मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मालदा हिंसा में बड़ा अपडेट सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान और पूरा मामला एनआईए को रेफर होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। मालदा घटना पर उत्तरी बंगाल के एडीजी के. जयरामन के अनुसार अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस हिंसा में 19 मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने बताया कि हिंसा भड़काने वाले मुख्य आरोपी मोफक्करुल इस्लाम को अरेस्ट किया गया है। वह अभी बागडोगरा में हिरासत रखा गया है। एडीजी के. जयरामन ने बताया कि उसे यहां लाया जा रहा है। आगे एनआईए इस मामले की जांच अपने हाथ में लेगी। उसे कालियाचक मामले में गिरफ्तार किया गया है। जयरामन के अनुसार वह एक वकील लगता है। हम जांच कर रहे हैं कि बचाव कार्य में देरी क्यों हुई। फिर हम एक रिपोर्ट सौंपेंगे।

बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तारी

ADG नॉर्थ बंगाल के जयरामन ने कहा कि हमने लोगों को भड़काने के आरोप में मोफक्करुल इस्लाम को बागडोगरा एयरपोर्ट से हिरासत में लिया है। हम इस तरह की किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं है। हम निश्चित रूप से इसकी जांच करेंगे कि यह पहले से प्लान किया गया था या नहीं। इस घटना के बाद हमने न्यायिक अधिकारियों को CAPF सुरक्षा दी है। अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब हो कि 1 अप्रैल 2026 को मालदा के कालियाचक ब्लॉक II में मतदाता सूची की शिकायतों के निपटारे के लिए गई सात न्यायिक अधिकारियों की टीम (जिसमें तीन महिला अधिकारी भी शामिल थीं) को भीड़ ने करीब 8-9 घंटों तक बंधक बनाए रखा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *